महाराष्ट्र में फिर 16 हजार से अधिक नए मरीज, यूपी ने भी चिंता बढ़ाई
सुमन कुमार
देश में कोरोना के मरीजों की संख्या में भारी उछाल आना जारी है। पिछले पांच दिन से लगातार 75 हजार से अधिक मरीज देश में आ रहे हैं। रविवार को भी नए मरीजों का आंकड़ा 80 हजार के करीब रहा है। इसके साथ ही मृतकों का आंकड़ा भी लगातार एक हजार के करीब बना हुआ है।
आंकड़ों की बात करें तो देश में शनिवार को 78512 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। नए मरीजों की संख्या के मामले में महाराष्ट्र में डरावनी तस्वीर बनी हुई है। रविवार को लगातार राज्य में दूसरी बार नए मरीजों की संख्या 16 हजार के पार रही है। राज्य में एक दिन में 16408 नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को देश की राजधानी दिल्ली में नए मरीजों की संख्या 2024 रही है। कुल नए मरीज का 95 प्रतिशत से अधिक हिस्सा देश के 19 राज्यों में सिमटा हुआ है। आंध्र प्रदेश में 10603, कर्नाटक में 8852, तमिलनाडु में 6495, यूपी में 6175, बंगाल में 3019, ओडिशा में 3014, केरल में 2154, बिहार में 2032, असम में 1980, तेलंगाना में 1873, पंजाब में 1678, झारखंड में 1578, मध्य प्रदेश में 1558, राजस्थान में 1450, छत्तीसगढ़ में 1346, हरियाणा में 1295 और गुजरात में 1275 नए मरीज सामने आए हैं।
देश में क्या है मरीजों की स्थिति
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार शनिवार की देर रात तक भारत में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 7,81,975 पहुंच गई है। दूसरी ओर ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा 27 लाख के पार पहुंच गया है। देश में 27,74,801 लोग कोरोना को मात देने में कामयाब हुए हैं। देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा 77 प्रतिशत (76.63) के पास पहुंच गया है जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या 22 प्रतिशत से नीचे (21.59) है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 64469 लोगों की मौत हो चुकी है यानी कुल मरीजों में 1.78 प्रतिशत को बचाया नहीं जा सका है। इनमें से करीब 70 प्रतिशत ऐसे हैं जिनकी मौत कोरोना के साथ-साथ किसी और बीमारी, जैसे की डायबिटीज, किडनी, लिवर आदि की वजह से हुई है। जहां तक देश में कुल कोरोना संक्रमित हुए लोगों का सवाल है तो देश में 35,42,484 कुल संक्रमित अब तक सामने आए हैं।
आंकड़ों में देखें पिछले 24 घंटे का हाल
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 78512 नए मामले सामने आए हैं और 971 लोगों की जान गई है। इसी अवधि में 60868 पुराने मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। देश में शनिवार की रात तक 78761 नए मरीज आए थे।
देश में कितने टेस्ट
देश में कोरोना के टेस्ट की संख्या रविवार को पिछले दिन के मुकाबले कम हो गई। सोमवार को भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार देश में 24 घंटे में 8 लाख 46 हजार 278 टेस्ट हुए हैं जबकि देश में कुल टेस्ट की संख्या चार करोड़ 23 लाख 7 हजार 914 पर पहुंच गयी है।
दुनिया के मुकाबले क्यों बेहतर स्थिति में है भारत?
सोमवार की रात तक पूरी दुनिया में कोरोना के दो करोड़ 54 लाख 97 हजार 949 मरीज हो गए हैं। पूरी दुनिया में एक करोड़ 78 लाख 1 हजार 651 मरीज ठीक हो चुके हैं और 8 लाख 52 हजार 283 लोग कोरोना के कारण मौत के आगोश में जा चुके हैं। अगर हम पूरी दुनिया के कुल मरीजों में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या देखें तो ये 69.8 प्रतिशत है। भारत में ये आंकड़ा 76 प्रतिशत से अधिक है, यानी भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर दुनिया के औसत से करीब 7 प्रतिशत बेहतर है। इसी प्रकार कुल मरीजों में से मृतकों का आंकड़ा 3.34 प्रतिशत है और भारत में ये औसत 1.8 प्रतिशत से नीचे है। यानी इस मामले में भी भारत की स्थिति पूरी दुनिया से बहुत बेहतर है।
पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर
किस राज्य में कितनी मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सोमवार को अपडेट किए गए डाटा के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना से 971 मौतें हुई हैं। कुल मौतों में से करीब 72 प्रतिशत मौतें सिर्फ 6 राज्यों में हुई हैं। कर्नाटक में एक दिन में अब तक की सर्वाधिक मौतें हुई हैं। महाराष्ट्र में 296, कर्नाटक में 106, तमिलनाडु में 94, आंध्र प्रदेश में 88, यूपी में 67 और बंगाल में 50 मौतें हुई हैं। शेष करीब 23 प्रतिशत मौतें देश के 22 राज्यों में हुई हैं। इनमें से पंजाब में 56, मध्य प्रदेश में 29, दिल्ली में 22, गुजरात में 17, बिहार में 17, झारखंड में 13, राजस्थान में 13, हरियाणा में 12, ओडिशा में 12, पुडुचेरी में 10, तेलंगाना में 9, जम्मू कश्मीर में 9, असम में 7, छत्तीसगढ़ में 7, चंडीगढ़ में 7, केरल में 7, उत्तराखंड में 7, त्रिपुरा में 5, गोवा में 5, लद्दाख में 2, अरुणाचल प्रदेश में 2, अंडमान एवं निकोबार में 1 और हिमाचल प्रदेश में 1 मौतें हुई हैं।
इसे भी पढ़ें-
Comments (0)
Facebook Comments (0)